प्रदेश खबर हरपल ब्यूरो
मेष दैनिक राशिफल (Aries)
आज का दिन आपके लिए सुखमय रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा और उन्हें किसी पद की प्राप्ति हो सकती है। रचनात्मक मामले बेहतर रहेंगे और आप सफलता की राह पर आगे बढ़ेंगे, लेकिन विरोधी सक्रिय रहेंगे। बिजनेस में आपकी कुछ योजनाएं गति पकड़ सकती हैं। विद्यार्थियों को अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा और अपने खर्चों को ज्यादा ना बढ़ाएं, नहीं तो आपको उन्हें पूरा करने में समस्या आएगी।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus)
आज आपको अपने आय और व्यय में बजट बनाकर चलना होगा। आप सभी को जोड़ने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। त्याग और सहयोग की भावना आपके मन में रहेगी। पारिवारिक रिश्तों में सक्रियता आएगी। आपकी आर्थिक स्थिति आपके खर्चों के कारण प्रभावित हो सकती है। आपको अपने कामों को प्राथमिकता देनी होगी, नहीं तो वे लंबित हो सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। विद्यार्थियों का ध्यान इधर-उधर के कामों में लगने के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित हो सकती है।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini)
आज का दिन आपके लिए नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने के लिए अच्छा रहेगा। आप अपने करियर पर पूरा फोकस बनाए रखें, तभी आप आगे बढ़ सकेंगे। अत्यधिक लाभ के चक्कर में छोटे लाभ को नजरअंदाज न करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। भाई-बहन से वाद-विवाद के कारण आप परेशान रहेंगे। पिताजी की मदद से परेशानियों को दूर कर पाएंगे। बिजनेस में गति मिलेगी, लेकिन विरोधी उसमें बाधा डालने की कोशिश करेंगे। आपको सतर्क रहना होगा।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer)
आज का दिन अपने आवश्यक कामों पर पूरा ध्यान देने के लिए अच्छा है। पैतृक संपत्ति से अच्छा लाभ मिलेगा। आवश्यक कामों में तेजी आएगी और विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। अपनी वाणी और व्यवहार से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले में जीत मिलेगी। संतान की संगति पर विशेष ध्यान दें। यदि कोई जिम्मेदारी दी जाए, तो उसमें ढील बिल्कुल न दें।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo)
आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, लेकिन आपको योजनाएं बनाकर आगे बढ़ना होगा। बड़ी उपलब्धि मिलने की संभावना है। प्रॉपर्टी की डील को फाइनल करते समय सावधानी बरतें, नुकसान हो सकता है। बैंकिंग क्षेत्रों में काम करने वाले बचत योजना पर ध्यान देंगे। पिताजी की पेट संबंधित समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती करना पड़ सकता है। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था बढ़ेगी और मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo)
आज का दिन जल्दबाजी से बचने के लिए है। जीवनशैली आकर्षक रहेगी। परिजनों का भरोसा आप पर रहेगा। बड़े सदस्यों से मदद की आवश्यकता होगी। व्यक्तिगत संबंधों में मधुरता आएगी। नई योजना में धन लगाना अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को नजरअंदाज न करें। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। महत्वपूर्ण कामों को कल पर न टालें, समस्या हो सकती है।
तुला दैनिक राशिफल (Libra)
आज का दिन प्रेम और स्नेह से भरा रहेगा। साझेदारी में काम करना अच्छा रहेगा। व्यापार में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे। नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा। विद्यार्थी शिक्षा पर पूरा ध्यान देंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। शारीरिक कष्ट को नजरअंदाज न करें।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio)
आज का दिन बड़े लक्ष्य को पूरा करने के लिए अच्छा है। व्यापार में संतुलन बना रहेगा। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। करीबियों की बातों को सुनना होगा। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश कामयाब रहेगी। प्रलोभन में न आएं। कार्य क्षेत्र में छोटों की गलतियों को माफ करना होगा। लोगों का भरोसा जीत पाएंगे। नौकरी में काम की सराहना होगी।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius)
आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। काम की गति तेज रहेगी। एक के बाद एक शुभ सूचना मिलेगी। मानसिक तनाव दूर हो सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। दिल से सोचने की आवश्यकता है। अच्छी सोच का लाभ मिलेगा।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। किसी सदस्य की ओर से प्रिय वस्तु भेंट स्वरूप मिलेगी। व्यक्तिगत सफलताओं पर जोर देंगे। निर्णय लेने में जल्दबाजी से बचें। सामानता का भाव मन में बना रहेगा। जरूरी मामलों में तेजी दिखानी होगी। वादे सोच-समझकर करें।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius)
आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। रुके हुए काम गति पकड़ेंगे। सामाजिक काम में उत्साह दिखाएंगे। नए पद की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थियों को परीक्षा के परिणाम से सरप्राइज पार्टी मिल सकती है। कामकाज में रुचि रहेगी। विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। बड़ों का पूरा सहयोग मिलेगा। उनकी बातों का सम्मान करें।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces)
आज का दिन सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। रहन-सहन का स्तर सुधारने की कोशिश करेंगे। एक के बाद एक शुभ सूचना मिलेगी। वाणिज्यिक मामले गति पकड़ेंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव मन में रहेगा। संपत्ति संबंधित विवाद से छुटकारा मिलेगा। बिजनेस में पार्टनर पर निगरानी रखें। धन धान्य में वृद्धि होगी। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। नए लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे।