आइए जानते है आपका आज का राशिफल, साथ ही जानते है कि कैसा रहेगा आपका आज का दिन, और क्या कहते है आज आपकी किस्मत के सितारे…..

प्रदेश खबर हरपल ब्यूरो

मेष राशि :-

अधिक बोलने की वजह से आप उपहास का पात्र बन सकते हैं। साथ ही परिवार में आपको डांट भी सुनने को मिल सकती है। आज कारोबार में व्यावहारिक रूप से जितनी सक्रियता दिखाएंगे, उतना ही लाभ अर्जित करेंगे। आज खर्चों में बढ़ोतरी के आसार हैं। दोपहर तक आप काम में अधिक व्यस्त रहेंगे। शाम को किसी मित्र के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। उसकी मदद से धन लाभ के आसार हैं।


भाग्यशाली रंग- हल्का लाल, भाग्यशाली अंक- 8

वृषभ राशि :-

किसी कार्य को आप लंबे समय से करने में धन और ऊर्जा लगा रहे थे तो आज उसके परिणाम आपको मिलते हुए दिखेंगे। हालांकि आपकी राह में रुकावटें डालने की कोशिश की जाएंगी। ईर्ष्यालु प्रवृत्ति के लोग आपसे नाखुश होंगे। ऐसे में विवेक से काम लें। बड़े-बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपकी मदद करेगा। कारोबार में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। लेकिन जरूरत से ज्यादा धन अर्जित करने में सफल होंगे।

भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन राशि :-

आप आज कई योजनाओं को शुरू करने का प्रयास करेंगे, लेकिन कोई न कोई अड़चन बाधा पैदा करेगी। बेहतर होगा कि सही रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ें। घूमने-फिरने में अधिक मन लगेगा। धर्म-कर्म के कार्यों में निष्ठा रहेगी, लेकिन पूजा-पाठ के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। स्वार्थी लोगों से सामना हो सकता है। लोग आपसे मीठी-मीठी बातें करेंगे, लेकिन जरूरत के समय कोई काम नहीं आएगा।

भाग्यशाली रंग- सिलेटी, भाग्यशाली अंक-1


कर्क राशि :-

सेहत के मामले पर आपको संघर्ष करना पड़ सकता है। सुबह से ही थकान महसूस होगी लेकिन जिम्मेदारियों के चलते आप जैसे तैसे अपने कार्यों को पूरा करेंगे। अधिक कमजोरी महसूस हो सकती है। कार्यों को पूरा करने के लिए संघर्ष करना पडे़गा। नई योजनाएं बनाएंगे, लेकिन उन्हें लागू करने में आपको परेशानियां आ सकती हैं। आप कमाई करने में सक्षम होंगे

भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक-2

सिंह राशि :-

कार्यक्षेत्र में आपका मन कम लगेगा। बेवजह की बातों में ज्यादा ध्यान दे सकते हैं। इससे बचना आपके लिए बेहतर होगा। दिन तक कारोबार मिलाजुला रहेगा, इसके बाद लेन-देने में तेजी आएगी। जरूरत के हिसाब से लाभ कमाने में सक्षम होंगे। परिवार में आज आपके विचार अन्य लोगों से नहीं मिलेंगे। इस वजह से आपको विरोध का सामना करना पड़ेगा।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक-5

कन्या राशि :-

कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी, लेकिन मेहनत का लाभ मिलेगा। मुनाफा कमाने में सफल होंगे। कारोबार में किसी मशीनरी या अन्य चीजों पर निवेश कर सकते हैं। यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। घर की जरूरतों पर भी खर्च कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को आज कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। किसी करीबी से तोहफा मिल सकता है।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक-3

तुला राशि :-

आपकी तरक्की से ईर्ष्या करने वाले लोग आपकी गलतियां पकड़ने की कोशिश करेंगे। और गलती मिलने पर आपको संभलने का भी मौका नहीं देंगे। इसलिए आज अपने विरोधियों को कोई मौका न दें। आज भागदौड़ ज्यादा रहेगी। पैसों से जुड़े मामलों में विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। आज आपको महज आश्वासन ही मिलेंगे। परिवार में माहौल तनावपूर्ण रहने वाला है।

भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक-7

वृश्चिक राशि :-

अपने क्रोध पर काबू रखना होगा, वरना आपके काम बिगड़ सकते हैं। दिन कलह क्लेश में बीत सकता है। आसपास के लोग आपको उकसाने का प्रयास करेंगे, लेकिन आपको धैर्यपूर्वक विवेक से काम लेना है। आप प्रतिकूल स्थिति में संयम रखकर और मजबूत बनेंगे। कार्यक्षेत्र में लेन-देने को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। आज आमदनी के लिए आपको संघर्ष करना पड़ सकता है।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक-6

धनु राशि :-

आय में बढ़ोतरी होने से मन खुश रहेगा। सुख-सुविधाओं के साधनों में बढ़ोतरी होगी। व्यापारी वर्ग को धीमी गति से लाभ होगा, लेकिन दिन के अंत तक आप जरूरत से अधिक मुनाफा अर्जित करने में सक्षम होंगे। अर्जित धन के संचय पर ध्यान दें। कहीं निवेश लाभदायक हो सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन का मन करे तो सोच-समझकर ही फैसले लें। महिलाएं बेवजह की बातों पर ध्यान देने से बचें।

भाग्यशाली रंग- हल्का पीला, भाग्यशाली अंक-7

मकर राशि :-

दूसरों की बातों से अत्यधिक प्रभावित न हों। वरना सही दिशा में चल रहा काम भी भ्रम की वजह से गलत राह पकड़ लेगा। व्यापारी वर्ग को आज प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। मनमर्जी नहीं चल पाएगी। नौकरी-परिवार में दूसरों के हिसाब से काम करना होगा। मन की बातें खुलकर साझा नहीं कर पाएंगे। सहकर्मियों से अधिक उम्मीदें रखना बेईमानी होगी।

भाग्यशाली रंग- धूमल, भाग्यशाली अंक-10

कुम्भ राशि :-

कारोबार में हालात आपके पक्ष में रहेंगे। मनमानी से बचें, वरना आप उचित लाभ उठाने में सक्षम नहीं हो पाएंगे। आज आपको कई स्रोत से धन लाभ होगा। संचित धन में बढ़ोतरी के आसार हैं। सेहत में सुधार होगा। आज आलस्य आपको घेर सकता है, इसलिए ऊर्जावान रहने का प्रयास करें। दिनचर्या ठीक रखें। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी की मदद से घरेलू कार्यों को आसानी से निपटा पाएंगे।

भाग्यशाली रंग- कत्थई, भाग्यशाली अंक-18

मीन राशि :-

आज आपके सोच हुए काम पूरे होने में कठिनाई आएगी। मन में नकारात्मकता का भाव आएगा। कारोबार करने वाले जातकों को आज सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। चोरी आदि हो सकती है, इसलिए सुरक्षा से जुड़े उपाय चाक-चौबंद रखें। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी न करें, वरना गलती होने पर लापरवाही का आरोप लग सकता है।

भाग्यशाली रंग – पीला , भाग्यशाली अंक – 6

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share