प्रदेश खबर हरपल ब्यूरो
मेष राशि
आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। करीबी रिश्तेदारों से मुलाकात होगी और किसी खास मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। साथ ही कुछ समय धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी बिताएं। व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ बच्चों की समस्याओं पर भी ध्यान दें। आपका समर्थन उनके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। अगर आप जमीन बेचने की योजना बना रहे हैं तो आज से बचें। कार्यक्षेत्र में कोई दुविधा हो तो भाइयों या किसी करीबी की मदद लें।
वृष राशि
आज़ का दिन आपके लिए कुछ कठिनाइयां लेकर आएगा। नौकरी कर रहे लोगों को काम अधिक मिलने के कारण उनकी व्याकाग्रता बढे़गी। आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करके अपने कुछ कामों को भी पूरा कर सकेंगे। भाई बहनों से यदि कोई मनमुटाव चल रहा है,तो उसे भी आप को समाप्त करना होगा। आज आपको कार्यक्षेत्र में किसी भी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। परिवार में चल रही लड़ाई झगड़े को आज आप शांति से निपटाए।
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलाने के योग बने हुए हैं, लेकिन पढ़ाई में और मेहनत करने की जरूरत है। आज घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। ऑफिस मे सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जुनियर आपसे काम सिखाना चाहेंगे। लवमेट के साथ रिश्तों में सुधार आयेगा। आज आपको अपने कार्यों में राजनितिक रिश्ते का फायदा मिलेगा।
कर्क राशि
आज का दिन शुभ रहेगा। आपकी बातों और कार्यों से लोग प्रभावित होंगे। भागदौड़ अधिक रहेगी, लेकिन कार्यों की सफलता से आपकी थकान दूर होगी। संपत्ति से जुड़े कार्य पूरे होंगे। समय के मूल्य को पहचानें। सही समय पर काम नहीं करने से आपको नुकसान ही होगा। बच्चों का पढ़ाई से ध्यान हट सकता है। घर के बड़ों का सम्मान करने का विशेष ध्यान रखें। व्यापार को बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनेंगी।
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने किसी मित्र के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं,लेकिन सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है,क्योंकि उनके कुछ विरोधी उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आपको खानपान की आदतों में आपको बदलाव लाना होगा,नहीं तो आपको पेट संबंधित समस्या हो सकती है।
कन्या राशि
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आपको सरकारी कामों में कुछ लोगों से राय मिलेगी, जिससे आपका काम असान हो जायेंगा। आपका कोई पूराना दोस्त आपको फोन कर के आपको सरप्राइज देगा। आपकी किसी जरूरी बात पर घर वाले सहमति जतायेंगे। तरक्की आज आपके कदम चूमेगी। आपको अपना करोबार बढ़ाने के लिए आज कई मौके मिलेंगे। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को आज अच्छी खबर मिलेगी। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा है।
तुला राशि
तुला राशि के लोग संतुलित कार्य करने वाले होते हैं। आज आपका यह गुण आपकी उन्नति में सहायक होगा। कई दिनों के बाद करीबी रिश्तेदारों के आने से घर में उत्सव का माहौल रहेगा। कई बार बातचीत के दौरान आपके मुंह से कुछ ऐसा निकल सकता है, जो रिश्ते के लिए हानिकारक होगा। आज कई मामलों में आपको धैर्य रखना होगा। कार्यक्षेत्र से संबंधित योजनाओं में थोड़ी परेशानी होगी।
वृश्चिक राशि
आज़ का दिन आप पूरे जोश व उत्साह से भरपूर रहने के कारण आप और कामों पर भी पूरा ध्यान लगाएंगे। आपको किसी विदेश में रह रहे परिजन से कोई सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने रहन-सहन के स्तर में भी सुधार लाएंगे। यदि आज किसी यात्रा पर जाएं,तो उसमें बहुत ही सावधानी बरतें,नहीं तो किसी प्रिय वस्तु के खोने व चोरी होने का भय सता रहा है। आप अपने लिए कुछ नए कपड़े या फिर शान शौकत की कोई चीज की खरीदारी कर सकते हैं।
धनु राशि
आज़ का दिन जीवन में मील का पत्थर साबित होगा। आज व्यापार में किसी एसी कंपनी के साथ डील फाइनल होगी, जो आपको उम्मीद से अधिक फायदा करायेगी। वकीलों के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा, कोई नया केस हाथ लगेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी, जीवनसाथी के साथ कोई अच्छी मूवी देखने का मन बनायेंगे। आज अपने दोस्त की किसीबात का बूरा ना माने, दोस्ती मजबूत होगी।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों की राजनीतिक और सामाजिक सीमाएं बढ़ेंगी। कुछ समय से अटकी हुई चीजें गति पकड़ेंगी। बच्चों की समस्या के समाधान में आपका सहयोग उनके बहुत काम आएगा। कुछ गलत इरादे वाले लोग आपका अपमान करेंगे। इसलिए नेगेटिव एक्टिविटी वाले लोगों से दूर रहें। छात्रों को सोशल मीडिया और गलत कामों से अपना ध्यान हटाकर अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। यदि व्यापार में कोई नवीनीकरण या क्षेत्र संबंधी योजना बन रही है तो अपना ध्यान विशेष रूप से उस पर केंद्रित करें।
कुंभ राशि
रोजगार ढूंढ रहे लोगों के लिए दिन उत्तम रहने वाला है,उन्हें अपने किसी परिजन के द्वारा कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। नौकरी में कार्यरत लोग यदि किसी कारण नौकरी बदलने का विचार बना रहे हैं,तो उन्हें अभी कुछ समय पुरानी में ही टिकना बेहतर रहेगा। बिजनेस में आपको परिवार के सदस्यों के कारण कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको व्यर्थ में किसी भी लड़ाई झगड़े में पड़ने से बचना होगा। वरिष्ठ सदस्य आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे और आपको कोई अच्छी सलाह भी दे सकते हैं।
मीन राशि
आज़ आपका दिन बढ़िया रहेगा। बड़े निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा है। किसी नयी बिजनेस डील के लिए ऑफर मिलेगा। आप जीवनसाथी के साथ घर के कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए दिन अच्छा है। बेटी के ससुराल पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। बच्चे आज अपने पढ़ाई के प्रति सीरियस रहेंगे। आज आपके घर नन्हें मेहमान के आगमन का योग बन रहा है।