प्रदेश खबर हरपल ब्यूरो
मेष राशि
इस राशि के लोग आज अपने व्यावहारिक कौशल और समझ से कोई अधूरा काम पूरा करने में सक्षम होंगे। साथ ही आज लोगों के बीच आपकी प्रशंसा भी होगी। काम ज्यादा होने पर भी आप अपने पारिवारिक कार्यों को प्राथमिकता पर रखेंगे। बच्चों की किसी भी समस्या का समाधान खोजने के लिए आपका योगदान आवश्यक है। साझेदारी से जुड़े व्यापार में एक दूसरे के साथ तालमेल बिठाना जरूरी है। पति-पत्नी के आपस में मधुर संबंध रहेंगे। नियमित रूप से योग और व्यायाम करें।
वृषभ राशि
आज का दिन आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यवसाय में मन मुताबिक लाभ मिलने से आपको अपने अंदर अहंकार और घमंड की भावना को नहीं लाना है,नहीं तो लोग आपकी इस आदत के कारण आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको राजनीतिक मामलों में कोई निर्णय अपने सीनियर से पूछकर ही लेना होगा। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे,लेकिन आपकी कोई पुरानी गलती से आज आपको सबक लेना होगा। यदि आप किसी बैंक, व्यक्ति या संस्था आदि से ऋण उधार लेना चाहते हैं,तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा।
मिथुन राशि
आज आपका दिन तरक्की देने वाला रहेगा। अपने आस पास की सफाई का पूरा ध्यान रखेंगे। आपको आज अपना काम पूरा करने में परेशानी होगी इसके लिए आज आप अपनी क्षमता पर भरोसा करके काम पूरा करने में सफल होंगे। कृषि क्षेत्र में आज हानि होने की संभावना है इसलिए अपने फसलों की सुरक्षा के लिए सचेत रहे जिससे आप उस हानि से बचेंगे। आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। अपने किसी इम्पोर्टेन्ट वर्क के चलते आपको अपना निवास स्थान चेंज करना पड़ेगा।
कर्क राशि
आज कुछ समय अपनी रुचि के कार्यों के लिए निकालें। ऐसा करने से आप काफी रिलैक्स महसूस करेंगे। परिवार से जुड़ी किसी समस्या का भी हल हो सकता है। पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें। इस वजह से किसी करीबी से संबंध भी खराब हो सकते हैं। किसी करीबी के वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों को लेकर भी आप चिंतित हो सकते हैं। बदलते मौसम के कारण आपको सर्दी-खांसी की समस्या हो सकती है।
सिंह राशि
आज का दिन आपके घर परिवार में खुशियां लेकर आएगा। घर में की गई पहल रंग लाएंगी और आपको मान सम्मान मिलेगा। रचनात्मक कार्य में आपकी पूरी रुचि दिखाएंगे। आपको बचत पर पूरा ध्यान देना होगा। आप परिवार में लोगों की अपेक्षा पर खरे उतरेंगे और उनसे प्रेम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को भी अच्छा लाभ मिलने मिलने की पूरी संभावना बनती दिख रही है। आप समाज में लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। कला कौशल को पूरा बल मिलेगा।
कन्या राशि
आपका दिन उमंगो से भरा रहने वाला है। विद्यार्थियों को आज अपने विद्यालय से किसी अच्छे से चिड़ियाघर के लिए टूर पर ले जाया जायेगा। आपके काम में भागदौड़ रहने पर भी काम की स्पीड को मेन्टेन रखेंगे। आपकी निराशा समाप्त होगी और सारे काम अच्छे से होंगे। अपने अधिकार जताने की प्रवृत्ति को नियंत्रण में रखें, यह आपके काम पर असर डाल सकती है। घर पर कोई धार्मिक पाठ करवाएंगे, जिससे घर में प्रसन्नता रहेगी। अपने बच्चों के साथ आज घर पर गेम खेल कर टाइम स्पेंड करेंगे।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों को आज कोई विशेष सफलता मिल सकती है। साथ ही आपको अपना हुनर दिखाने का मौका भी मिल सकता है। आज का कुछ समय आप अपने आत्मनिरीक्षण और अपने व्यक्तित्व को निखारने में बिताएं। आज गुस्सा करने से बचें दरअसल, गुस्सा स्थिति को और खराब कर सकता है। बच्चों के बारे में कुछ नकारात्मक बात जानने से मन थोड़ा चिंतित हो सकता है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। अपनी सेहत का ख्याल रखें आपके जोड़ों का दर्द बढ़ सकता है।
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको बजट पर पूरा ध्यान देना होगा,नहीं तो आप अपना काफी धन व्यय कर देंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपकी दिए गए सुझावों का पूरा मान रखेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को आज तेजी से काम मिलेगा,लेकिन आप कुछ योजनाओं को बनाकर खर्चा भी अधिक करेंगे। आपकी कुछ अजनबी लोगो से मुलाकात होगी,जिनसे आप सावधान रहें,नहीं तो वह आपको अपनी बातों में फंसा सकते हैं। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद में मुलाकात करने आ सकता है।
धनु राशि
आज आपका कॉन्फिडेंस लेवल हाई रहेगा। कोई टेक्निकल एजुकेशन सीखेंगे जिससे आपका फ्यूचर ब्राइट होगा। ट्रांसपोर्ट का कारोबार कर रहे व्यापारियों का दिन आज शानदार रहेगा। आपके पिता जी कोई जरूरी वस्तु की डिमांड करेंगे जिसको आपको पूरा करना होगा। कोर्ट कचहरी में चल रहा मुकदमा आपके पक्ष में आएगा, जिससे आपके घर वाले जश्न मनाएंगे। इस राशि के उभरते हुए लेखकों के लिए आज का दिन एक महान दिन हो सकता है क्योंकी आपके लेख या आपकी पुस्तक प्रसिद्ध प्रकाशक के द्वारा प्रकाशित हो सकती है। लेकिन आपको भविष्य को बेहतर बनाने के लिए इस समय के कुछ आरामों को छोड़ना होगा। कठिन परिस्थियों में भी आप पॉजिटिव बने रहेंगे जिससे आप अपने कामों को करने में सफल रहेंगे।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज कई लोगों से आपकी मुलाकात होगी। किसी समारोह आदि में जाने का अवसर भी आपको मिल सकता है। आपके मन में जो भी सपने हैं, उन्हें साकार करने का अभी सही समय है। घर में अचानक किसी मेहमान का आगमन चिंता और नकारात्मकता का कारण बन सकता है। किसी भी प्रकार की यात्रा अब हानिकारक हो सकती है। इस बात का ध्यान रखें कि पड़ोसियों से संबंध खराब न हों। व्यवसाय से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण निर्णय तुरंत लेने पड़ सकते हैं। परिवार के सदस्यों के बीच सुखद और उचित सामंजस्य हो सकता है। स्वास्थ्य के लिए समय अनुकूल नहीं है।
कुंभ राशि
आज दिन का कुछ समय आप अपने माता पिता की सेवा में लगाएंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। यदि लंबे समय से कोई विरोध चल रहा था,तो वह समाप्त होगा और दोनों ही दूसरे की परवाह करते नजर आएंगे। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा, लेकिन आप अपने कार्य में लापरवाही बिल्कुल ना बरते व अपने लक्ष्यों पर पूरा फोकस बनाए, तभी आप उन्हें पूरा कर पाएंगे। अपनी किसी जिम्मेदारी को लेकर आप परेशान हो सकते हैं, लेकिन फिर भी आप उसे आसानी से पूरी कर पाएंगे। किसी नई संपत्ति की खरीदारी के लिए आज दिन बेहतर रहेगा।
मीन राशि
आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। सहयोगियों के साथ किसी विदेश यात्रा पर जायेंगे, जिससे आपको अपने बिजनेस में लाभ मिलेगा। दाम्पत्य जीवन के बीच में कोई नई खुशियां आने वाली है, जिससे आपको अधिक खुशी होगी। बच्चों के साथ आज आपका समय अच्छा बीतेगा। बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपको सफलता जल्द ही हासिल होगी। आंखों की समस्या के लिए किसी अच्छे डॉक्टर को दिखायेंगे, जिससे आपको राहत मिलेगी। शाम तक घरेलू सामान खरीदने के लिए मार्केट भी जा सकते हैं। जाते समय जेब में थोड़े ज्यादा पैसे लेकर जाएं क्योंकि आज खर्च बढ़ सकता है। गणेश जी को दूर्वा चढ़ाने से आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा।