आइए जानते है आज ३० अगस्त २०२४ का राशिफल, साथ ही जानते है कि कैसा रहेगा आपका आज का दिन ,और क्या कहते है आज आपकी किस्मत के सितारे…….

un


प्रदेश खबर हरपल ब्यूरो
:

मेष राशि (Aries)

इस राशि के लोगों को नौकरी में नए अवसर मिलते दिख रहे हैं। नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने जाएंगे। बारिश में ना भींगे, सर्दी और जुकाम हो सकता है। शेयर बाजार में निवेश से संतोषजनक रिटर्न नहीं मिलेगा।
लवलाइफ सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज ढेरों बात करेंगे। मानसिक रह सकता है, योगा जरूर करें। अपने करीबी दोस्तों को अपनी पार्टी में आमंत्रित करने से आपको लंबे समय तक फायदा होगा।


आज का उपाय– प्रातःकाल हनुमान चालीसा का पाठ आपके लिए बहुत शुभ रहेगा


वृष राशि(Taurus
)

इस राशि वाले जातकों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में तेजी आएगी। व्यापार के लिहाज से आज का दिन बेहतर है। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे, शाम को पूरे परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जाएंगे।
विद्यार्थियों को आज पढ़ाई में मन लगेगा। करियर के नए अवसर मिलेंगे। आज बिजली बिल को लेकर परेशान रहेंगे। लवलाइफ के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। जीवनसाथी आपकी मदद के लिए सदैव तैयार रहेगी। आप भी उसकी मदद करें। जीवन में प्यार बढ़ेगा।

आज का उपाय – भगवान बजरंगबली के मंदिर में सिंदूर और चमेली का तेल दान करें।

मिथुन राशि(Gemini)

आज मिथुन राशि के लोगों को कार्यस्थल पर नए कार्य करने पड़ेगें। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ वैचारिक मतभेद निजी जीवन को प्रभावित करेगा। जल्दबाजी और बिना सोचे-समझे लिया गया निवेश निर्णय केवल नुकसान को आमंत्रित करेगा।
अपने प्रेमी की भावनाओं का सम्मान न करने से प्यार के बंधन को मजबूती नहीं मिलेगी। जायदा नींद लेने से भी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आ जय है। शत्रु भी आज आपके हित को बात करेंगे। कर्ज लेना आपके लिए लाभ का विषय होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को अपनी पढ़ाई पर बहुत ध्यान देना चाहिए। आलस्य का त्याग करें, तभी सफलता मिलेगी।

आज का उपाय – मंदिर जाकर हनुमान जी के दर्शन पूजन करने से आपका दिन शुभ होगा।


कर्क राशि(Cancer)

इस राशि के लोगों को वरिष्ठ लोगों की मदद मिलेगी। परिजनों से वांछित सहयोग मिलने के संकेत मिल रहे हैं। ऑनलाइन निवेश करने से आपके लिए अच्छे रिटर्न की उम्मीद दिखा रहा है। बच्चे किसी चीज़ के लिए जिद्द कर सकते हैं।
एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से बचें, लवलाइफ में तनाव की स्थिति बन सकती है। शाम को बारिश में भीगेंगे। बुखार और सर्दी हो सकती है। गरीबों की मदद करेंगे। विद्यार्थी वर्ग आज पढ़ाई पर विशेष ध्यान देंगे। दूसरों की सलाह पर ध्यान देने से आज आपको बहुत फायदा होगा।

आज का उपाय– आज हनुमत स्तुति करने से आपके सभी रोग का नाश होगा।

सिंह राशि(Leo)

इस राशि के व्यवसायियों को सही योजना के साथ निर्धारित लक्ष्यों से आगे जाने की उम्मीद बन रही है। बच्चों की सेहत और पढ़ाई का बोझ आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। आज आपका सही दिशा में निवेश अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना दिखा रहा है।
आप अपने लवमेट को काफी डिमांडिंग मूड में पाएंगे। गुस्से में आपको अपने ऊपर भी नियंत्रण रखें, अपशब्द न बोलें इससे ग्रह दोष होगा। साथ ही भविष्य में आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर डालेगा।

आज का उपाय – आपको हं हनुमते नमः का मंत्र जप आपके परिवार को स्वस्थ रखेगा।

कन्या राशिफल (Virgo)

आज कन्या राशि के लोग समय सीमा में कार्य को पूरा करने पर करियर की संभावनाओं को बढ़ाने में सफल होंगे। नए मेहमान के आगमन से ख़ुशी दोगुनी हो जाएगी। घर में शांति और सद्भाव का प्रसार होगा। आपके धन की बहुत अच्छी स्थिति व्यवसाय को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।
संकट को दूर करने के लिए प्रेम को एक परिपक्व दृष्टिकोण की आवश्यकता होगी। जीवनसाथी आज आपको कोई सीक्रेट चीजें बतायेगा। अपनी पहचान बनाने के लिए आपको सामाजिक कार्यों में लोगों के साथ संपर्क बढ़ाने और गरीबों की मदद करने से लाभ होगा। पत्नी को शारीरिक कष्ट रहेगा।

आज का उपाय– आज आपको बजरंग बली का ध्यान करते हुए राम राम का जप करने से लाभ होगा।

तुला राशि(Libra)

इस राशि के जातक कार्यस्थल पर किसी अजनबी की गारंटी देने से बचें। घरेलू शांति बनाए रखने के लिए आज आपको अपनी जुबान पर कड़े नियंत्रण की जरूरत होगी। अनावश्यक खर्चों पर अंकुश लगाने की जरूरत है। विद्यार्थी वर्ग को करियर में सफलता मिलेगी।
देखभाल करने वाले और प्यार करने वाले दोस्त की आपकी तलाश आज ख़त्म होने की संभावना है। किसी अजनबी से मुलाकात होगी, उससे आकर्षित होंगे। नशा करने वाले लोगों को आज स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आज आप किसी फंक्शन में जाएंगे जहां आपको सम्मानित किया जा सकता है।

आज का उपाय– आज आपको केवल उनके दर्शन मात्र से भगवान बजरंग बली की विशेष कृपा और आशीर्वाद प्राप्त होगा ।


वृश्चिक राशि(Scorpio)

इस राशि के जातकों के लिए दिन सही नहीं है। कार्यक्षेत्र में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में घाटा होता हुआ दिख रहा है। व्यापार में आज कोई नई शुरुआत ना करें। बच्चों का व्यवहार कुछ चिंता का कारण बन सकता है, स्थिति को संभालने के लिए अपने स्नेह दुलार का उपयोग करना पड़ेगा।
अचल संपत्ति में निवेश करें, लाभ के योग हैं। लव लाइफ सामान्य रहेगा। अपने साथी के साथ हरसंभव पल साझा करने पर प्रेम मजबूत होगा। आपका आकर्षक व्यक्तित्व दूसरों का ध्यान आकर्षित करेगा। अजनबियों के साथ बातचीत से आपको अत्यधिक लाभ होगा।

आज का उपाय– शत्रु नाश के लिए आपको कलयुग के देवता हनुमान जी का पूजन अर्चन करना चहिए।

धनु राशि(Sagittarius)

इस राशि के जातक कार्यस्थल पर क्षुद्र राजनीति से दूरी बनाए रखें और छुपे शत्रु से भी बचना जरूरी होगा। पारिवारिक जीवन में सुख शांति के लिए आपको एकाग्र ध्यान और व्यर्थ की बहस से बचना होगा। वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए अपने बजट में संतुलन बनाने की जरूरत होगी।
क्षणिक सुख के चक्कर में अपने प्रेमी से संबंधों को बर्बाद करने से बचाएं। भविष्य की चिंता न करें और अपने स्वास्थ्य की खातिर वर्तमान में जीने का प्रयास करें। आप छोटी-छोटी बातों को अनावश्यक महत्व न दें, अन्यथा वे आपको निराश करेंगी।

आज का उपाय– आपके ऊपर प्रभु की विशेष कृपा रहेगी आपका दिन प्रसन्नता के साथ आनंददायक रहेगा।


मकर राशि(Capricorn)

इस राशि के जातक अपने अंतर्मन की नजर से कार्यस्थल पर रचनात्मक विचार सामने लाने में मदद करेगी। बच्चों को खेल की गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रेरित करने का प्रयास करेंगे। करियर में नए अवसर मिलेंगे।
व्यावसायिक लाभ कमाने के लिए आपको कुछ समायोजन करने होंगे। ऑनलाइन गेम या वीडियो पोस्ट से लाभ होगा। आप निजी तौर पर अपने निजी प्रेम संबंध का आनंद लेंगे। आज आप अवसाद का असर अपनी सेहत पर न पड़ने दें तो बेहतर होगा। लोगों को अपने विचारों से आपको प्रभावित करने में कठिनाई होगी।

आज का उपाय – घी का दीपक जलाकर हनुमान जी की आरती करें, बजरंगी बली का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

कुम्भ राशि(Aquarius)

आज कुंभ राशि के लोग कार्यस्थल पर सावधान रहें, कोई आपकी बुराई कर सकता है। बिन बुलाए मेहमान घर के शांतिपूर्ण माहौल को ख़राब करेंगे। आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए बहुत अधिक देखभाल की आवश्यकता होगी।
आप अपने प्रेमी की कंपनी का आनंद लेने के लिए अपनी हास्य की भावना मजाकिया चुटकुल्लों का प्रयोग करेंगे। कुछ न कुछ शारीरिक परेशानी बनी रहेगी क्योंकि शनि की साढ़े साती कष्ट दे रही है। लंबे समय से लंबित कानूनी मामले आपकी संतुष्टि के अनुरूप समझौता होगा।

आज का उपाय – आपकी सभी पीड़ा से शांति का केवल एक उपाय हनुमान जी के दाहिने भुजा के सिंदूर का मस्तक पर तिलक लगाएं।


मीन राशि(Pisces)

इस राशि के जातक को अपने अधिकांश महत्वपूर्ण व्यावसायिक उपक्रमों में सफलता मिलने की संभावना है। आपके सभी प्रकार के कार्य बनेंगे। नौकरी में भी अच्छी सफलता मिलेगी नई जॉब की खोज भी खत्म हो जायेगी। आज आपको संतान की ओर अधिक ध्यान देना होगा।
उत्तम धन आगमन की योजना आपको समय पर ऋण चुकाने में सक्षम बनाएगी। आज एक अलग तरह की प्रेमी के साथ मुलाकात का अनुभव करेंगे। उत्साहपूर्ण मनःस्थिति में रहने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर रहेंगी। आज आपके पास किसी दिलचस्प बातचीत में शामिल होने का अच्छा मौका है।

आज का उपाय – आज आपको अपने स्वास्थ्य में सुधार के लिए हनुमान जी का हनुमानाष्टक का पाठ कल्याणकारी होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share