मेष राशि
आज मेष राशि के लोगों को जॉब में नए अवसर मिलेंगे। कला, साहित्य और मेडिकल के क्षेत्र में रुचि रखने वाले लोगों को सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी में निवेश करने के संकेत मिल रहे हैं। आज आपको किसी रिश्तेदार से उपहार मिल सकता है। पारिवार में बड़े भाइयों से मतभेद हो सकता है, सावधान रहें। जमीन-जायदाद को लेकर विवाद हो सकता है।
लवलाइफ के लिए आज का दिन रोमांचक रहेगा। दिनभर मौज-मस्ती करेंगे। लवपार्टनर का साथ मिलेगा। धार्मिक आयोजन में आप प्रतिभाग कर सकते हैं।
आपका आत्मविश्वास आपको सभी जगह विजय दिलाएगा। बाल झड़ने की वजह से आप थोड़ा परेशान रह सकते हैं, डॉक्टर की सलाह लें। पढ़ाई को लेकर छात्रों का मन विचलित रह सकता है।
आज का उपाय– “ॐ गं गणपतये सर्व कार्य सिद्धि कुरु कुरु स्वाहा मंत्र” का जाप करें।
वृष राशि
आज वृष राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा। उत्तर दिशा में यात्रा करने से बचें, व्यापार में नुकसान हो सकता है। धन की हानि न हो, इसके लिए सभी अनुबंध को सावधानी से करें। परिजनों का सहयोग मिलेगा। बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंता करने की जरूरत है। पढ़ाई में उनका मन नहीं लग रहा है।
आज का दिन लवलाइफ के लिए सामान्य है। आपके प्रेम संबंध में कोई ऐसी बात हो सकती है, जिससे विवाद हो। पार्टनर का ख्याल रखें। आज आपका कोई प्रिय वस्तु खो सकता है। आपको बड़ों की सलाह पर काम करें, फायदा होगा। छात्रों को करियर में सफलता मिलेगी, पढ़ाई में ध्यान दें।
आज का उपाय– भगवान गणेश को लाल सिंदूर का तिलक लगाएं। इससे सौभाग्य और समृद्धि की प्राप्ति होगी।
मिथुन राशि
आज मिथुन राशि के लोगों को साझेदारी के काम में नए अनुबंध मिल सकते हैं। व्यापार में फायदा होगा। मन में किसी बात को लेकर चिंता रह सकती है। पारिवारिक समस्याओं को सावधानी से निपटाएं, विवाद के योग हैं। गृहस्थ जीवन व्यस्त रह सकता है। आज का दिन लवलाइफ के लिए बेहतर है। किसी से मुलाकात हो सकती है। पार्टनर का सहयोग आपको किसी कार्य में अच्छी सफलता दिला सकती है।
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें क्योंकि हृदय संबंधी रोग होने के संकेत दिख रहे हैं। छात्र पढ़ाई में ध्यान दें, जल्द ही परीक्षा की डेट आ सकती है।
आज का उपाय– गरीबों को गुड़ का दान करें, दिन शुभ रहेगा।
कर्क राशि
आज कर्क राशि के लोगों को उच्च अधिकारी समय पर काम पूरा करने का दबाव देंगे। व्यक्तिगत उपलब्धियों से परिवार के सभी सदस्यों का उत्साह बढ़ने की संभावना है। किसी भी प्रकार का उधार देने से बचें। परिवार में शांति रहेगी, माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आज बच्चों की पढ़ाई पर अधिक खर्च करेंगे। लवलाइफ में आज का दिन अच्छा है। शाम को पार्टनर के साथ किसी पार्क में जाएंगे। आपके लव पार्टनर के साथ एक अच्छी बातचीत आपको कुछ मीठी यादें दे सकती है। शरीर का दर्द खेलों में भाग लेने से रोक सकता है। आप स्वयं को स्वैच्छिक कार्यों में शामिल करके प्रसिद्धि पा सकते हैं। शाम को अनावश्यक मानसिक परेशानी आपका मूड खराब कर देगी। छात्रों को करियर की तलाश में भागदौड़ बढ़ेगी।
आज का उपाय– ‘ॐ ऐं ह्वीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे’ मंत्र का जप करें, भगवान गणेशजी का शुभाशीर्वाद प्राप्त होगा।
सिंह राशि
आज सिंह राशि के लोगों को कार्यस्थल पर सीनियर मैनेजर का साथ मिलेगा। व्यवसाय में मुनाफे के आसार हैं। धन का आगमन उम्मीद से बेहतर रहने का प्रबल संकेत मिल रहा है।
पड़ोसियों के कारण कुछ समस्याएं पैदा होने की संभावना है लेकिन उनसे बचना ही बेहतर होगा। परिवार में किसी मेहमान के आगमन से खुशियां मिलेगी। आज आपका लवलाइफ अच्छा रहेगा। लवपार्टनर के साथ समर्पित भाव प्रेम को बढ़ाएगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा।
आज आपका संवेदनशील होना, किसी काम को खराब कर सकता है। पुरानी जानकारी पर जल्दबाजी से काम करने से स्वयं के हितों का नुकसान पहुंचेगा। छात्रों को करियर में नए अवसर मिलेंगे।
आज का उपाय– ‘ॐ नमो गणपतये कुबेर येकद्रिको फट् स्वाहा।’ मंत्र का जाप करें, दिन शुभ रहेगा।
कन्या राशि
आज कन्या राशि के लोगों को मनोवांछित परिणाम के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी। व्यवसायिक उलझने रहेगी। नया व्यवसाय सोच समझकर करें, हो सके तो बड़े लोगों की सलाह लें। भविष्य के लिए आज आपको बचत करने का भाव आएगा। आप किसी सेविंग स्कीम में रुपया निवेश करेंगे।
परिवार में शांति रहेगी, आपको बच्चों का विशेष ध्यान रखना होगा। पत्नी के साथ आज कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। अविवाहित लोगों की शादी की बात हो सकती है।
लवलाइफ में आज आनंद ही आनंद रहेगा। लवलाइफ में आनंद की अनुभूति होगी दोपहर बाद से शाम तक आप लवपार्टनर के साथ में रहेंगे। आज आप बारिश से भीग सकते हैं। भीगने से सर्दी जुकाम हो सकता है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। अनावश्यक किसी से उलझे नहीं, नही तो किसी से शत्रुता हो जायेगी। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में मन लगेगा। करियर में सफलता के योग हैं।
आज का उपाय– ‘इदं दुर्वादलं ऊं गं गणपतये नमः’ मंत्र का जप करें, यश की प्राप्ति होगी।
तुला राशि
आज तुला राशि के लोगों को कार्यस्थल पर प्रशंसा मिलेगी। किसी कार्य को लेकर सम्मानित किए जा सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में भी यश की प्राप्ति होगी। अतिरिक्त आय उत्पन्न करने के लिए कुछ नया करने का अवसर मिलेगा।
परिवार के सदस्यों की समस्याओं को हल करने से आप घरेलू माहौल को खुशनुमा बनाए रखने में मदद करेंगे। ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। जिन लोगों की शादी की बात चल रही है, वो आज पक्की हो जाएगी। आज का दिन लवलाइफ के लिए सामान्य है। आज आपका लव पार्टनर आपके साथ घूमने और साथ में समय बिताने के लिए सहमत होगा।
जीवन का आनंद लेने के लिए आपको स्वास्थ्य संबंधी कुछ सबक सीखने की संभावना है। आपकी दान और सामाजिक सेवा में रुचि बढ़ती हुई दिखाई देगी। छात्रों को कला के क्षेत्र नए अवसर प्राप्त होंगे।
आज का उपाय– “ऊं ह्रीं ग्रीं ह्रीं” मंत्र का 108 बार पाठ करें, जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक राशि
आज वृश्चिक राशि के लोगों को व्यावसायिक साझेदारों के साथ तालमेल बिठाने के लिए उचित कानूनी सलाह लेने की आवश्यकता पड़ेगी। सभी साझेदार एक अनुबंध पर सहमति से हस्ताक्षर करेंगे। आज आप परिवार सहित किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगे। नए वस्त्र की खरीददारी कर सकते हैं। जल्दबाजी में लिए गए वित्तीय निर्णयों से बचें, नहीं तो हानि निश्चित होगी। लवलाइफ के लिए आज का दिन सामान्य है। दूसरों की बात पर भरोसा ना करें, संबंध खराब हो सकता है।
त्वचा संबंधी रोग और आंख से पीड़ा होने का योग बन रहा है। छात्रों को कॉमर्स के क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे।
आज का उपाय– ॐ श्रीं गं सौभ्याय गणपतये वर वरद सर्वजनं में वशमानय स्वाहा। मंत्र का जाप करें, विवाह में आ रही अड़चन दूर होगी।
धनु राशि
आज धनु राशि के लोगों को कार्यस्थल किसी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। बॉस से डांट पड़ सकती है। व्यवसाय में यात्रा के योग हैं। आज घर में अनावश्यक वाद-विवाद होने की संभावना अधिक है। आपको देनदारों से पैसा वसूलने में समस्या का सामना करना पड़ेगा जिससे विवाद भी बढ़ेगा। लवलाइफ में सतर्क रहें, ग़लतफ़हमी दूर करने के लिए सकारात्मक भाव से काम लेने की ज़रूरत है। एक्सट्रा मैरिटल अफेयर से बचें, किसी ट्रैप में फंस सकते हैं।
आप थोड़ा असहज समय का अनुभव करेंगे, अज्ञात पीड़ाएं आज आपको परेशान करेगी। आप साहस के साथ किसी विपरीत परिस्थिति को बड़ी आसानी के साथ पार कर लेंगे। विद्यार्थियों को मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा।
आज का उपाय– ‘इदं दुर्वादलं ऊं गं गणपतये नमः’ मंत्र का जप करें, भगवान गणेश आपसे सदैव प्रसन्न रहेंगे।
मकर राशि
आज मकर राशि के लोगों का कार्यस्थल पर विवाद हो सकता है। धैर्य से काम लें, व्यापार में अधिक लाभ की गुंजाइश नहीं है। आप वित्तीय मामलों में अधिक सतर्क रहें और लाभ लेने का प्रयास करें। शेयर मार्केट से आज लाभ मिल सकता है। आज जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
आज का दिन लवलाइफ के लिए बेहतर है। आपको अपने प्रेम रिश्ते में मधुरता लाने का अवसर मिलने की संभावना है।
आप उत्साह बढ़ाने के लिए प्राकृतिक परिवेश और मनोरंजक गतिविधियों की मदद ले सकते हैं। व्यक्तिगत हितों को बचाने के लिए करीबी दोस्तों पर भी आँख मूंदकर भरोसा न करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन लगेगा।
आज का उपाय– भगवान गणेश को मोदक या लड्डू का भोग लगाएं, जीवन की परेशानियां दूर होंगी।
कुम्भ राशि
आज कुंभ राशि के लोगों को अपने व्यापार में वृद्धि के लिए किसी अच्छे प्रोफेशनल से सलाह लेने की जरूरत पड़ेगी। न्याय क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलता दिख रहा है। आपका आज मार्केट में निवेश लाभ दिलाएगा किसी भी सेक्टर के शेयर में निवेश करिए। गृहस्थ जीवन में मधुरता बनी रहेगी। बच्चों को ज्यादा घूमने ना दें क्योंकि उनकी संगति खराब हो रही है। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। आज का दिन लवलाइफ के लिए सामान्य नहीं है। आप अपने प्रेमी से ज्यादा उपहार की उम्मीद न करें नहीं तो उसे ऐसा लगेगा की आप रुपए के लिए ही प्रेम कर रहे हैं।
हृदय रोगी मसालेदार और तले हुए भोजन से परहेज करने में सफल रहेंगे। व्यक्तिगत और गोपनीय जानकारी शेयर ना करें। विद्यार्थियों का विद्याभ्यास में प्रदर्शन अच्छा रहेगा।
आज का उपाय– भगवान गणेश को लाल सिंदूर का तिलक लगाएं, इससे सौभाग्य और समृद्धि की प्राप्ति होगी।
मीन राशि
आज मीन राशि के लोगों को कार्यस्थल पर सही निर्णय कार्य में सफलता दिलाएगा। व्यापार में ज्यादा लाभ की गुंजाइश नहीं है। परिवार में सभी के सहयोग से घर में खुशी का माहौल रहेगा। जमीन जायदाद और संपत्ति के मामलों में लाभ मिलेगा।लवलाइफ में आज आप सावधान रहें। पार्टनर आपको धोखा दे सकती है। एक्सट्रा मैरिटल अफेयर की जानकारी आपके दोस्त और पत्नी को होगी।
आपको व्यक्तिगत लाभ के लिए अपने दोस्तों की सलाह को ध्यान से सुनना और उसका पालन करना होगा। ध्यान और योग करें, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। छात्रों को अधिक मेहनत करने से ही सफलता मिलेगी।
आज का उपाय– भगवान श्रीगणेश जी को शमी के पत्ते चढ़ाएं, इससे घर में सुख-शांति बनी रहेगी।