आइए जानते है आज का राशिफल साथ ही जानते है कि आज कैसा रहने वाला है आपका दिन और क्या कहते है आज आपकी किस्मत के सितारे……….

प्रदेश खबर हरपल ब्यूरो

मेष राशि

आज मेष राशि के लोगों को सफलता पाने के लिए नया नेटवर्क तैयार करना पड़ेगा। पारिवारिक समस्याएं भावुक कर देगी। रिश्तेदारों से मतभेद हो सकता है।
धन कमाने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। करियर में काफी भागादौड़ी रहेगी। निवेश के लिए आज का दिन अच्छा है। हार्डवेयर और कपड़ा व्यवसायी को धन लाभ होगा।
लवलाइफ सामान्य रहेगा। प्रेम के रिश्ते को सफल और प्यारा बनाने के लिए समय पर प्रयास करने की जरूरत होगी। आपका व्यक्तित्व आज इत्र की तरह महकेगा। अजनबियों के साथ बातचीत सकारात्मक परिणाम लाने में विफल रहेगी।
छात्रों को पढ़ाई के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी। करियर में सफलता के योग बन रहे हैं।

आज का उपाय – सभी प्रकार के कष्ट से मुक्ति के लिए 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें, लाभ होगा।

वृषभ राशि

आज वृष राशि के लोग श्रमिकों को मैनेज करने और उन्हें प्रेरित करने के तरीके पर कार्य करेंगे। माता-पिता के क्रोध से बचने के लिए आलस्य से बचने की जरूरत है।
आज आपको मुनाफा कमाने के लिए जमीन, रियल एस्टेट या सांस्कृतिक परियोजनाओं पर निवेश करें।
लवलाइफ सामान्य है। आप लवपार्टनर को यह दिखाने के लिए कुछ भी करने का प्रयास करेंगे कि आपका प्यार हमेशा बना रहेगा।
यदि आप कठिन कार्यों का प्रयास करते हैं या कठिन परिस्थितियों का सामना करते हैं, तो आप सफल होंगे और इस कार्य की पूर्णता के बाद सम्मानित भी होंगे।

आज का उपाय – शनिवार को पीपल पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनि ग्रह से पीड़ित लोगों को कष्ट से छुटकारा मिलता है।

मिथुन राशि

आज मिथुन राशि के जातक उत्साह से लबरेज़ रहेंगे। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिलेगी। सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाने से काम में सफलता मिलेगी।
आज अच्छे मौसम में परिवार के साथ छोटी पिकनिक पार्टी का आयोजन होगा। आर्थिक मजबूती आपको वित्तीय सुरक्षा प्रदान करेगी।
आज आप अपने लवपार्टनर से प्यार में अपनी गलतियां ना दोहराने का वादा करेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छी अंडरस्टैंडिंग रहेगी।
आपके विनम्र व्यवहार के कारण दूसरे लोगों के द्वारा आपकी मौखिक प्रशंसा का दिन रहने वाला है। आज शाम को प्रभावशाली व्यक्तियों से कुछ टकराव आपको परेशानी में ला सकती है।

आज का उपाय – आर्थिक संपन्नता की उन्नति के लिए पीपल पेड़ के नीचे जाकर 108 बार ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप करें, लाभ होगा।

कर्क राशि

आज कर्क राशि के लोगों के लिए सफलता का दिन है। करियर में नए अवसर मिलेंगे। हालांकि व्यवसायिक लोग जल्दबाजी में निर्णय ना लें, हानि हो सकती है।
परिवार के सदस्यों के साथ मेल मिलाप और साथ में समय बिताने से घर में शांति और सद्भाव आएगा। ससुराल पक्ष में मांगलिक कार्य होंगे।
आज का दिन लवलाइफ के लिए बहुत ही रोमांचक रहने वाला है। प्रेमिका को महंगा उपहार देंगे, जिसे देखकर वह खुश हो जायेगी।
आपमें से कुछ लोगों को आज अपनी मित्र मंडली में थोड़ा मुश्किल महसूस होगी। सोशल नेटवर्किंग साइट पर आप अपनी प्रोफाइल को अपडेट करेंगे। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई के लिए कोचिंग में काफी मेहनत करनी पड़ेगी।

आज का उपाय – मानसिक परेशानी न रहे, इसके लिए आपको सुन्दरकाण्ड का पाठ करना चाहिए, बहुत लाभ मिलेगा।

सिंह राशि

आज सिंह राशि के लोगों का कार्यस्थल पर वरिष्ठों के साथ अनबन होने से समस्याएं पैदा होने की संभावना है। घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं जिससे आपके पास अन्य कामों के लिए कम समय बचेगा।
आज के दिन आपको मोबाइल पर बात करते समय ध्यान रखें, कोई आपसे धोखाधड़ी कर सकता है।
आपका अपने लव पार्टनर का ज्यादा ख्याल रखना उसे पसंद आएगा। एक्सट्रा मैरिटल अफेयर से बचें, हनी ट्रैप के शिकार हो सकते हैं।
आज आपको एकाग्रता में कठिनाई होने की संभावना है। आज आप लोगों के बीच में आसानी से अपनी पहचान बनाने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को करियर में सफलता मिलेगी।

आज का उपाय – भगवान शिव को एक लोटा जल से अभिषेक करने के बाद शमी पत्र को अर्पित करने से शनि ग्रह की पीड़ा से मुक्ति मिलेगी।

कन्या राशि

आज कन्या राशि के लोग बातें कम और काम ज्यादा करने पर जोर दें, नहीं तो आपकी बात हवा हवाई महसूस की जायेगी। बॉस से डांट पड़ सकती है।
घर पर आप स्वयं को जीवन के सभी पहलुओं में थोड़ा अधिक संवेदनशील पाएंगे। वित्तीय लाभ पूरी तरह से मार्केट निवेश पर निर्भर है।
आज आप लव पार्टनर के साथ किसी शॉपिंग मॉल में घूमने जायेंगे साथ में कोई फिल्म भी देख सकते हैं।
आज आप सिद्धांतों और मूल्यों से समझौता करने से इनकार कर देंगे। छात्रों के मन में नए विचार आएंगे।

आज का उपाय – मां सरस्वती की स्तुति आपको लेखन क्षेत्र में सफल व्यक्ति के रूप में स्थापित कर सकती है।

तुला राशि

आज तुला राशि के लोगों को कार्यस्थल पर वरिष्ठ सहकर्मी आपसे किसी बात को लेकर नाराज होंगे। व्यापार में नुकसान हो सकता है।
घर पर अतीत से छुटकारा पाना आसान नहीं होगा जिससे आपको थोड़ा मुश्किल महसूस हो सकता है। आप चिंताओं और भय को दूर रखें और अपना ध्यान अपने कार्यों पर केंद्रित करें।
आज मार्केट में निवेश करने से पहले अपने ब्रोकिंग एजेंट से सभी पहलू पर बातचीत कर लें कि ज्यादा रिस्क ले सकते हैं या नहीं, तब निवेश करेंगे तो लाभ होगा।
लवलाइफ में आज थोड़ी परेशानी हो सकती है। जो आप नहीं हैं उसका दिखावा करना केवल आपके लव पार्टनर के क्रोध को बढ़ावा दे सकता है।
आप अपने विरोधियों पर विजय हासिल करेंगे। छात्रों को मेडिकल के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

आज का उपाय – धन की वृद्धि के लिए आपको कनकधारा स्तोत्र का रोज पाठ करना चाहिए।

वृश्चिक राशि

आज वृश्चिक राशि के लोग कार्यस्थल पर काम पूरा करने में अपने अधीनस्थों की मदद लेंगे। व्यवसाय में मंदी की स्थिति रहेगी। धैर्य से कार्य करें, कोर्ट केस में सफलता मिलेगी।
आज आय और व्यय को संतुलित करने के आपके प्रयास सफल होंगे। परिवार में एक नए सदस्य का आगमन होगा।
आज का दिन लवलाइफ के लिए बेहतर है। जीवनसाथी कंधे से कंधा मिलाकर साथ देगी। प्रेम जीवन को आगे बढ़ाने और संवारने के विशेष प्रयास सफल होंगे।
स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान दें, बारिश से भीगने की प्रबल संभावना दिख रही है। बुखार और जुखाम से परेशान हो सकते हैं। छात्रों को आज देर तक पढ़ना पड़ सकता है।

आज का उपाय – किसी मन्दिर में जाकर हनुमान जी के सामने बैठकर हनुमानाष्टक का 11 पाठ करने से आकस्मिक समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

धनु राशि

आज धनु राशि के लोगों को कार्यस्थल पर ज्यादा काम करना पड़ सकता है। व्यवसाय के सिलसिले में दूर की यात्रा कर सकते हैं।
रुके हुए काम पूरे होंगे। परिवार में किसी विषय पर चर्चा होगी। अवविवाहित लोगों के लिए रिश्ते आएंगे।
आज का दिन लवलाइफ के लिए बहुत ही रोमांचक रहेगा। लवपार्टनर के साथ से आप हर पल का आनंद उठा पाएंगे।
ध्यान और व्यायाम आपको स्वस्थ जीवन का आनंद लेने में मदद करेगा। स्वयं को किसी परोपकारी कार्य या सामाजिक कार्य में शामिल करें।
सर्दी जुखाम से पीड़ित होने के कारण परेशान रहेंगे शाम तक आराम मिलेगा। छात्रों को आज शुभ समाचार मिल सकता है।

आज का उपाय – सुबह पूजन में रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें, आपकी ख्याति फैलेगी।

मकर राशि

आज मकर राशि के उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित होंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ के योग हैं। परिवार में लोग आपका उत्साहवर्धन करेंगे। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। वित्तीय लेन-देन से कुछ लाभ होने की संभावना है। आज का लवलाइफ सामान्य है। आप लव को अपने जीवन में स्थान देने के लिए विशेष प्रयास करेंगे। खेल का आनंद लेने से शारीरिक फिटनेस बनाए रखने में मदद मिलेगी। दूसरों को समझाने के चक्कर में आप अपना समय ज्यादा बर्बाद ना करें। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर है, पढ़ाई में ध्यान दें।

आज का उपाय – शनि ग्रह की सकारात्मक दृष्टि पाने के लिए आपको गरीबों को जूता पहना चाहिए।

कुंभ राशि

आज कुंभ राशि के लोग व्यापार क्षेत्र में नई साझेदारी करने पर विचार कर सकते हैं। धन लाभ का योग दिख रहा है। आज म्यूचुअल फंड में किया गया निवेश आपको धन लाभ कराएगा। परिवार में अपने शब्दों, तर्क और नकारात्मक रवैये से सावधान रहें अन्यथा यह घरेलू शांति को ख़राब कर सकता है। आज का दिन लवलाइफ के लिए सामान्य है। जीवनसाथी अपने काम में व्यस्त रहेगी। आपसे मुलाकात शाम को ही हो पाएगी। ज़रूरत के समय मदद की उम्मीद कर रहे लोगों को निराश न करें। सुबह-सुबह जाग्गिंग करने जाएं, दिनभर एनर्जेटिक फील करेंगे।

आज का उपाय – शनि ग्रह की कृपा आप पर विशेष बनी रहे, इसके लिए आपको काला तिल किसी शनि मंदिर में दान करना चाहिए।


मीन राशि

आज मीन राशि के लोगों को कार्यस्थल पर अतिरिक्त ज़िम्मेदारी मिलेगी। इससे आप तनावग्रस्त महसूस कर सकते हैं। घर में कुछ बदलाव आपको परेशान करेगा। प्रॉपर्टी में निवेश से लाभ होगा। व्यापार में रुके हुए काम पूरे होंगे।
आज का दिन लवलाइफ के लिए बेहतर है। प्रेम जीवन में विकास होने की प्रबल संभावना है, प्रेमिका के द्वारा आज आपको मनोनुकूल उपहार मिलने वाला है।
आज आप क्रोध और अवसाद से पीड़ित होंगे। मन को नियंत्रित करें आराम मिलेगा। विद्यार्थियों को करियर में नए अवसर मिलेंगे।

आज का उपाय – आज विष्णुसहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करने से धन आगमन के मार्ग प्रशस्त होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share