आइए जानते है आज का राशिफल साथ ही जानते है कि आज कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते है आज आपकी किस्मत के सितारे……

प्रदेश खबर हरपल ब्यूरो :


मेष राशि

आज मेष राशि के लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिलेगी। वरिष्ठकर्मियों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। आज परिवार में पत्नी के संग सहयोग करेंगे जिससे आप दोनों का संबंध और प्रगाढ़ होगा। अपना पैसा अनुभवी लोगों की सलाह पर लगाएं। लवलाइफ सामान्य रहेगा। अपने लव पार्टनर के साथ अपनी भावनात्मक भावनाओं पर चर्चा करने से आपको काफी मदद मिलेगी।
मन में विचारों का उबाल आने की संभावना है लेकिन शांति का आनंद लेने के लिए उन्हें नियंत्रित करने की आवश्यकता है। छात्रों को करियर में नया आयाम मिलेगा।

आज का उपाय – सुबह स्नान के बाद सूर्य को तांबे के लोटे से जल द्वारा अर्घ्य दें, उसमें रोली और लाल फूल अवश्य डाल लें।

वृषभ राशि

आज वृष राशि के लोगों को कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। बॉस की डांट पड़ सकती है। आज नया व्यवसाय ना करें, नुकसान की संभावना है।
आप बच्चों की इच्छाओं की पूर्ति करनी पड़ेगी। परिवार में शांति का माहौल रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों से सहयोग मिलेगा। आज का दिन प्रेम प्रसंग के लिए बेहतर नहीं है। कोई आपके प्रेम रिश्ते को ख़राब करने के लिए आपकी छवि ख़राब करने की कोशिश करेगा। आज संकटपूर्ण परिस्थितियों में भी संतुलन बनाए रखने के लिए योग और ध्यान करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी।

आज का उपाय – आर्थिक मजबूती के लिए आपको श्री सूक्त का पाठ करना चाहिए या किसी योग्य वैदिक ब्राह्मण के द्वारा करवाना चाहिए।

मिथुन राशि

आज मिथुन राशि के लोगों को करियर में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में लाभ होगा। किसी इंश्योरेंस एजेंट से मीटिंग होगी जो आपको टैक्स सेविंग स्कीम में निवेश करने के लिए प्रेरित करेगा। शाम को किसी जगह मित्रों के साथ किसी पार्टी में जाएंगे। परिवार में किसी मेहमान का आगमन होगा। पत्नी को लेकर आज आप शॉपिंग मॉल जाएंगे। आज का दिन लवलाइफ के लिए सामान्य है। लव पार्टनर को निजी जानकारी शेयर करने से आपके हितों को नुकसान पहुंचेगा।
धूम्रपान और शराब जैसी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से दूरी बनाए रखने में सफलता आपको काफी मदद करेगी। विद्यार्थियों को करियर में सफलता मिलेगी।

आज का उपाय – सूर्य के बारह नामों का जप करने से आपके अन्दर के नकारात्मक भाव खत्म हो जायेंगे।

कर्क राशि

आज कर्क राशि के लोगों कार्यस्थल पर सम्मान मिलेगा। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यवसायिक कार्यों के लिए लंबी यात्रा करेंगे। आज नए वित्तीय उद्यम लाभदायक साबित होंगे।
परिवार में बाहरी हस्तक्षेप न होने दें क्योंकि इससे शांतिपूर्ण माहौल ख़राब होगा। ससुराल पक्ष से नाराजगी रहेगी।
आज का दिन लवलाइफ के लिए बेहतर है। प्यार का एहसास होगा, दोस्ती प्यार में बदलेगी। एक्सट्रा मैरिटल अफेयर से बचें, परिवान में विवाद की स्थिति हो सकती है।
आज आप अपने आक्रामक व्यवहार पर नियंत्रण रखने में सफल रहेंगे। पूरी जानकारी ले लेने बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचें, अन्यथा उल्टा असर हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई में ध्यान दें, जल्दी ही एक्जाम होंगे।

आज का उपाय – आज के दिन आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ सभी प्रकार के शत्रु का विनाश कर देगा।

सिंह राशि

आज सिंह राशि के लोगों को कार्यस्थल पर किसी बात को लेकर चिंता रहेगी। व्यापार में सुबह की तुलना में शाम को तेजी आएगी। आपको धन की वृद्धि करने के लिए आधुनिक माध्यमों और ऑनलाइन गेम में रुपया निवेश करने से लाभ होगा। भाई के साथ संबंध सुधारने का प्रयास करें। परिवार में किसी सदस्य के साथ अनबन की स्थिति है, सतर्क रहें। माता-पिता का सम्मान करें। परिवार में शांति रहेगी।
आज का दिन लवलाइफ के लिए सामान्य है। व्यस्तता के कारण लवपार्टनर से बात नहीं हो पाएगी।
स्वस्थ जीवन का आनंद लेने के लिए आपको तनाव के मानसिक, भावनात्मक और शारीरिक प्रभावों को रोकने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को कॉमर्स के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

आज का उपाय – आपके राशि का स्वामी सूर्य ग्रह है, सूर्य ग्रह की वैदिक मंत्रों से जप करने से आपकी समस्त कामना पूर्ण होती है।

कन्या राशिफल

आज कन्या राशि के लोगों को अपने व्यापार में प्रगति के लिए कुछ नया करने की जरूरत होगी। व्यवसाय में आशाजनक लाभ के योग हैं। परिवार में आपके प्रोत्साहन से आपके बच्चे का आत्मविश्वास बढ़ेगा। पत्नी आपकी हर कार्य में सहयोगी करेगी। जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा।
आज का दिन लवलाइफ के लिए बहुत ही अच्छा है। आज नए प्यार को आपके जीवन में जगह मिलने की प्रबल संभावना है। अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेने के लिए योग और ध्यान करें। आपको दोस्तों के साथ मनोरंजक एक्टिविटी का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों को गुरूजनों का आशीर्वाद मिलेगा।

आज का उपाय – शयन कक्ष में कभी भी झूठे बर्तन न रखें। इसके प्रभाव से घर की महिला का स्वास्थ्य खराब रहता है। परिवार में क्लेश भी होता है।

तुला राशि

आज तुला राशि के लोग अपने व्यवसाय में बिक्री को बढ़ाने के लिए प्रचार सामग्री पर निवेश करेंगे। प्रचार का लाभ होगा, ग्राहक की वृद्धि होगी। घर पर अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण थोड़े भावुक रहेंगे। परिवार में ससुराल पक्ष से किसी सदस्य का आगमन होगा। आज का दिन लवलाइफ के लिए बेहतर नहीं है। आज आपके शारीरिक कष्ट से लव पार्टनर को परेशानी रहेगी। किसी बीमारी में आपको ज्यादा नहीं सोचना चाहिए क्योंकि ज्यादा निराशावादी रवैया आपको और बीमार कर देगा। विद्यार्थियों को करियर में सफलता मिलेगी।

आज का उपाय – सूर्य आत्मा का कारक ग्रह है आपको आज के दिन सूर्य की ओर मुख करके गायत्री मंत्र का जप करने से रोग में आराम मिलेगा।

वृश्चिक राशि

आज वृश्चिक राशि के लोगों को किसी प्रोजेक्ट को लॉन्च करने के की जिम्मेदारी आपको मिलेगी। व्यवसाय में लाभ के योग हैं। आज अपने जीवनसाथी की उपलब्धियों की सराहना करने से उनका मनोबल बढ़ेगा। आपकी रचनात्मक प्रतिभा अत्यधिक लाभदायक साबित होगी लेकिन जब आप उसका उचित उपयोग करेंगे तभी ऐसा होगा। आज प्यार में अपने लव पार्टनर से व्यंगात्मक भाषा का प्रयोग नहीं करना नहीं तो संबंध में अलगाव हो जायेगा। मानसिक बीमारियों से बचने के लिए तनाव से बचना चाहिए। जरूरतमंद दोस्तों की समय पर मदद से व्यक्तिगत समस्याओं को सुलझाने में मदद मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई में ध्यान दें, सफलता जल्दी ही मिलेगी।

आज का उपाय – सूर्य की ओर मुख करके कभी मूत्र त्याग नहीं करना चाहिये। इसी प्रकार अग्रि पर भी कभी मूत्र त्याग नहीं करना चाहिये।

धनु राशि

आज धनु राशि के लोगों को प्रशिक्षण कार्यक्रम की अच्छी समझ कार्यकारी व्यावसायिक रणनीतियों में मदद करेगी। करियर में नए अवसर मिलेगा। आर्थिक लाभ के योग हैं।
आप बिना किसी ठोस कारण के रिश्तेदारों को दोष न दें। आज आपकी उस व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है जिसके साथ रहने का आपने हमेशा सपना देखा है।
आज आप लवपार्टनर से रोमांटिक होंगे। शाम को कहीं बाहर घूमने जाएंगे। पूरे दिन पार्टनर साथ रह सकती है।
अनावश्यक तनाव लेने से बाल झड़ने की समस्या बढ़ जाएगी। विद्यार्थियों को समय पर प्रयास करने से सफलता मिलेगी।

आज का उपाय – बांस की जड़ को कान पर लगाने से भी शत्रुभय समाप्त होता है।

मकर राशि

आज का मकर राशिफल (Aaj ka makar rashifal)
आज मकर राशि के लोगों को दृढ़ और आशावान बने रहने की जरूरत है। किसी सरकारी नौकरी की परीक्षा देने जाना पड़ेगा। व्यस्तता के कारण आपका घरेलू जीवन प्रभावित हो सकता है। पत्नी किसी बात को लेकर काफी नाराज रहेगी। आज भले ही धन आगमन न हो, लेकिन इससे आप घबराएं नहीं क्योंकि आपके भाग्यशाली सितारे धन का प्रवाह बनाए रखेंगे। आज लवलाइफ में रोमांच बना रहेगा। प्रेम रिश्ते में कामवासना की भावना बढ़ेगी। पार्टनर से दूरी बना हुआ है। जल्दी ही मुलाकात होगी। लंबी बीमारी से कुछ राहत मिलने की संभावना है। शाम को किसी दुर्घटना को देखकर आपका मन परेशान रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर है। पढ़ाई करें, सफलता अवश्य मिलेगी।

आज का उपाय – आप जिस शत्रु से परेशान हैं, उसका नाम किसी कागज पर काजल से लिख कर उसको चाकू में लपेटकर अपने तकिये के नीचे रखकर सोंयें, शत्रु का नाश होगा।

कुंभ राशि

आज कुंभ राशि के लोग बेकार की गपशप में न पड़ें। अपने व्यवसाय में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। व्यवसाय के लिए लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपको लग रहा है कि जो योजना आपके पास है उसमें मुनाफा ज्यादा मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं होगा। परिवार के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय सचेत रहने की जरुरत है। भाईयों से विवाद हो सकता है। आज आप की इच्छा से सब कुछ हो, ऐसा विचार बहुत गलत है। सकारात्मक व सहयोग की भावना रखें। दिन बेहतर रहेगा। आज का दिन लवलाइफ के लिए सामान्य है। प्यार में आपको थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है सावधान रहें क्योंकि कोई आपकी भावनाओं से खेल सकता है।
नींद लाने के लिए नींद की गोलियाँ लेने से बचें, यह स्वास्थ्य को खराब करती है साथ में मानसिक मानोदशा पर भी विपरीत असर डालेगी। विद्यार्थियों को करियर में नए अवसर मिलेंगे।

आज का उपाय – यदि घर का कोई बड़ा सदस्य आपसे अधिक रूष्ठ रहता है तो आप अपने तकिये के नीचे लाल चन्दन रखकर सोयें संबंध ठीक हो जायेगा।

मीन राशि

आज मीन राशि के लोगों को मनोवांछित सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। हार्डवेयर और दवा व्यवसायियों को बहुत अधिक धन लाभ होगा। परिवार में व्यर्थ की बहस करने से शांतिपूर्ण माहौल ख़राब हो जायेगा। बच्चों का ध्यान दें, वे मोबाइल से गलत चीजें सीख रहे हैं। आज आपका लवपार्टनर लव लाइफ को सहयोगात्मक और सरल बनाने के लिए समायोजित भाव रखेगा। शाम को पार्टनर के साथ कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी सुझावों का पालन करें, स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। पार्टी में शराब ना पिएं, इससे माता जी परेशान हो सकती है। छात्रों को आज पढ़ाई में मन लगेगा।

आज का उपाय – द्वादश ज्योतिर्लिंग के नाम के साथ शनिदेव के 10 नामों का उच्चारण करें। सोते समय भी यही क्रिया करें, कार्य सिद्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share