आइए जानते है आज ५ सितंबर २०२४ का राशिफल साथ ही जानते है कि कैसा रहने वाला है आपका आज का दिन और क्या कहते है आज आपकी किस्मत के सितारे……..

प्रदेश खबर हरपल ब्यूरो :

मेष राशि (Aries)

आज मेष राशि के लोगों को कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। ऑफिस के कार्यों से आज बाहर जा सकते हैं। पत्नी की बात को गंभीरता से लें। परिवार में शांति बनी रहेगी। आज धन लाभ होने की उम्मीद है।
किसी सामाजिक कार्यक्रम में किसी से मुलाकात हो सकती है, जिससे जिससे प्यार हो सकता है। लवलाइफ के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। प्यार और सहयोग की भावना दूसरों की संगति का आनंद लेने में मदद करेगी। किसी बात का तनाव लेने से पूरा दिन परेशान रह सकते है।

आज का उपाय – वृद्ध माता की सेवा करें, मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी।

वृष राशि (Taurus)

आज वृष राशि के जातक आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कार्यस्थल पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। जो जातक अभी तक अविवाहित हैं, उनकी शादी की बातचीत होगी। आज आपको परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने को मिलेगा। आज आपको अपनी रुचि का कोई भी काम करने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।
धन हानि होगी लेकिन असहनीय स्थिति नहींं आयेगी। लवलाइफ के लिए आज का दिन अच्छा है। पत्नी के साथ आज कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। ध्यान और योगा करें, आपको मानसिक शांति और शारीरिक रूप से आराम देने में भी मदद करेगा। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई में ध्यान दें, आज गुरुजनों की डांट पड़ सकती है।

आज का उपाय – साधु संतों का सम्मान करने से आय सम्मान और पद में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि (Gemini)

आज मिथुन राशि के लोगों को सहकर्मियों का सहयोग से काम समय पर पूरा होगा। नया व्यापार या नौकरी करने की योजना मूर्त रूप ले सकती है। घरेलू जीवन में कुछ उलझन भरे पलों से बचने के लिए आपको धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। जीवनसाथी का ख्याल रखें, किसी बात को लेकर झगड़ा या अनबन हो सकती है।
आपको विभिन्न स्रोतों से धन लाभ होगा। लवपार्टनर का साथ आप कहीं बाहर घूमने जाएंगे। आप अपने को खेल कूद या व्यायाम में व्यस्त रखें स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है। आप अपने शब्दों और व्यवहार पर ध्यान दें, अपने मित्र मंडली में कोई गलतफहमी पैदा न करें। मेडिकल के क्षेत्र में आज विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।


आज का उपाय – पत्नी के लिए स्वर्ण आभूषण खरीदें पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी।

कर्क राशि (Cancer)

आज कर्क राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। लक्ष्य की प्राप्ति होगी। रिश्तेदारों की आलोचना आपके अंदर सुधार करने की भावना पैदा होगी। आप बेवजह दूसरों में कमियाँ निकालने की बुरी आदत को छोड़ दें। आज ब्रोकिंग हाउस के ऑफिस जाकर अपने पोर्टफोलियो सम्बन्धित किसी काम को निपटाएंगे।
लवलाइफ के लिए आज का दिन ठीक नहींं है। जीवनसाथी से अलगाव हो सकता है। अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेने के लिए खुद को व्यस्त और सक्रिय रखें। विद्यार्थियों को कॉमर्स के क्षेत्र में सफलता मिलती दिखाई दे रही है।

आज का उपाय – मांस मदिरा का सेवन न करें आपकी प्रगति में बाधक है।

सिंह राशि (Leo)

आज सिंह राशि के लोगों को किसी कार्य में अपनी क्षमता और कौशल दिखाने का मौका मिलेगा। नौकरी में किसी मीटिंग या टीम का नेतृत्व करने का मौका मिलेगा। परिवार में शांति बनी रहेगी। परिवार वालों का आपके हर कार्य में सहयोग मिलेगा। समझदारी से निवेश करें, धन लाभ होगा।
आज कुछ लोग पत्नी के स्वास्थ्य में खराबी को लेकर परेशान रह सकते हैं। युवा जातक अपनी प्रेमिका से दिल की बात कहने और मनमानी करने का अवसर प्राप्त करेगा। सुख और आनन्द की अनुभूति के लिए किसी रमणिक स्थल के यात्रा कर सकते हैं। सिगरेट की नशा पर लगाम लाइए नहींं तो फेफड़ा इन्फेक्शन होगा। विद्यार्थियों को परीक्षा के सिलसिले में कहीं दूर जाना पड़ सकता है।

आज का उपाय – आज किसी को दुर्वचन न बोलें, अचानक धन लाभ होगा।

कन्या राशि (Virgo)

आज कन्या राशि के लोगों को कार्यस्थल पर सौहार्दपूर्ण वातावरण रहेगा। नौकरी में परिवर्तन का योग है। आपको कोई नया ऑफर मिल सकता है। परिवार के सभी लोगों का ध्यान रखें, अनबन की स्थिति हो सकती है।
आज समय बर्बाद करने से बेहतर है कि आप अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए किसी काम में लग जाएं। किसी की समय पर मदद आपको प्यार में सफलता दिलाएगी। ज्यादा उम्र हो जाने पर आपको प्यार के चक्कर में नहींं पड़ना चाहिए, आपके धन का दुरुपयोग हो सकता है। मित्रों के साथ घूमने और बात करने से मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई में ध्यान दें।

आज का उपाय – चांदी की कील घर के दक्षिणी दरवाजे या खिड़की की चौखट पर ठोंकने से मकान बनवाने या खरीदने में जो भी बाधा आ रही होगी दूर हो जायेगी।

तुला राशि (Libra)

आज तुला राशि के लोगों को कार्य में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर बॉस का सहयोग मिलेगा। बच्चों की उन्नति से आप प्रसन्न होंगे। ससुराल पक्ष में मांगलिक कार्यक्रम होंगे, वहां आप पूरे परिवार सहित जाएंगे। संपत्ति संबंधी सौदा होगा, जिससे आपको शानदार धन लाभ होगा।
आज आपका लवलाइफ बहुत ही रोमांचक रह सकता है। आज प्यार में कुछ नया करने को मन करेगा। ध्यान और योगा करेंगे जिससे आपको स्वस्थ रहने में भी मदद मिलेगी। विद्यार्थियों को आज कानून की पढ़ाई में सफलता मिलेगी।

आज का उपाय – कपूर में लौंग मिलाकर आरती करें घर की नकारात्मकता दूर होगी।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio)

आज वृश्चिक राशि के लोगों को कार्यस्थल पर बॉस की मदद मिलेगी। पारिवारिक संबंध में दूसरे लोगों की राय से कोई निर्णय न लें क्योंकि दूसरे आपके व्यक्तिगत संबंधों के महत्व को नहींं समझेंगे। सरकार की योजना सबके लिए होती है, आप इसमें कोई भ्रष्टाचार न करें, नहींं तो आपका नुकसान निश्चित होगा।
आज आपका प्रेम संबंध अभी तो सुधरा है, इसमें कोई और प्रयोग न करें एक दूसरे की बातों का सम्मान करें। अपने व्यक्तित्व में सुधार लाइए, नहींं तो अपनों से ही दूरी बन जायेगी। रक्त विकार संबंधी, खून की कमी का रोग होने की प्रबल संभावना बन रही है।

आज का उपाय – गरीबों को अन्न का दान करें, जीवन में खुशियां और समृद्धि आएगी।

धनु राशिफल (Sagittarius)

आज धनु राशि के लोगों को व्यापार में विस्तार करने का अवसर मिलेगा। अपने जीवनसाथी की रुचियों का ध्यान रखने से आप घर में सुख शांति ला सकेंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। साझेदारी के काम से धन लाभ होगा। आज आपको किसी काम के लिए कमीशन मिलेगा जिससे धन आएगा।
लवलाइफ के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। जीवनसाथी संग घूमने का मन करेगा। बच्चों की शिक्षा पर जोर दीजिए परीक्षा आने वाली है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी पकड़ और मजबूत होगी। राजनीतिक लोगों को आज बड़े नेता से मिलने का अवसर प्राप्त होगा। हृदय रोगी आज विशेष ध्यान दें, अपने स्वास्थ्य के प्रति अति आवश्यक है।

आज का उपाय – साबुत मूंग की दाल का दान करें व्यवसाय में होने वाली हानि से बचाव होगा।

मकर राशिफल (Capricorn)

आज मकर राशि के लोगों को मनोवांछित सफलता प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता है। एक खुशहाल पारिवारिक जीवन आपके बच्चों पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा। जहां तक पैसों की स्थिति का सवाल है, बहुत सफल होने वाला है धन लाभ होगा।
आज आप अपने लवमेट के लिए निजी खुशियों का त्याग कर सकते हैं। आप स्वयं को अत्यंत आशावादी मनोदशा में पाएंगे। यदि संभव हो तो जो भी आपके पास मदद के लिए आए उसे निराश न करें। विद्यार्थी पढ़ाई में ध्यान दें, जल्द ही परीक्षा की डेट आ सकती है।

आज का उपाय – चीनी युक्त जल से सूर्य को अर्घ्य देने से दुर्घटना से बचाव संभव है।

कुम्भ राशिफल (Aquarius)

आज कुंभ राशि के लोगों को विजेता बनने के लिए अतिरिक्त कार्य करना होगा। नौकरी में वातावरण अनुकूल रहेगा। महिला सहकर्मी का सहयोग आपकी तरक्की के मार्ग को प्रशस्त करेगा। पारिवारिक मोर्चे पर आपके प्रयास घरेलू समस्याओं को सुलझाने में मदद करेंगे। शानदार विचारों का सफल क्रियान्वयन आपको वित्तीय लाभ कमाने में मदद करेगा।
आज आप अपने लव पार्टनर की भावनाओं का ख्याल रखने के लिए विशेष प्रयास करेंगे। स्वर्ण आभूषण की खरीदारी कर सकते हैं, क्योंकि मांगलिक कार्यक्रम परिवार में होने वाला है। स्वास्थ्य में नरमी आपको परेशान करेगी।

आज का उपाय – चांदी की गोली अपने पास रखें, धन आगमन आसानी से होता है।

मीन राशि (Pisces)

आज मीन राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में अपनी पुरानी रणनीति पर कायम रहने से सफलता मिलेगी। समझदारी का प्रयोग पारिवारिक समस्याओं को आसानी से सुलझाने में मदद करेगा। आज आप अपने सभी बिल और ईएमआई का भुगतान करेंगे।
लवलाइफ के लिए आज का दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ पूरा दिन बिताएंगे। आधुनिक माध्यम से धन आगमन की उम्मीद दिख रही है। विद्यार्थियों का आज पूरा दिन सोशल मीडिया पर व्यतीत होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share