मेष राशिफल
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही चंचलता भरा रहने वाला है। आज आपकी लग्न पर चंद्रमा की पूर्ण दृष्टि है। आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। आप कोई नया कार्य भी शुरू कर सकते हैं।
नए व्यापार शुरू करने के लिए आज का दिन बेहतरीन है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। आज उनका बचपन करना आपके मन को लुभावना लगेगा। बच्चों की ओर से सुखद समाचार प्राप्त हो सकते हैं।
विद्यार्थी वर्ग के लिए सफलता प्राप्ति का योग है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को अच्छे रोजगार मिलने की संभावना है।
वृष राशिफल
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य बना हुआ है। लग्न में मंगल गुरु का गोचर आपके लिए नए रास्ते खोल रहा है। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। उच्च अधिकारी आपके कार्यों में सहयोग कर सकते हैं।
ऑफिस में बॉस का सहयोग आपको प्रमोशन दिलवा सकता है। जीवनसाथी की ओर से निश्चिंत रहें। प्रेमी जोड़ों के लिए शाम का समय उत्तम है। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय लगातार उन्नति करने का बना हुआ है।
रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को अच्छे रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। लोहे के व्यापार में जुड़े लोगों को एवं इंजीनियरिंग क्षेत्र में जुड़े लोगों को विशेष लाभ होने का अवसर प्राप्त होगा।
मिथुन राशिफल
मिथुन राशि वालों के लिए समय अनुकूल बना हुआ है। आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहने वाला है। आपकी लगन के स्वामी शुक्र के साथ गोचर कर रहे हैं। जिससे आपके घर में ऐश्वर्य के साधनों की वृद्धि हो सकती है।
यदि नया वाहन लेने का सोच रहे हैं तो आज का दिन शुभ साबित होगा। पारिवारिक मामले सुलझते नजर आएंगे। जीवनसाथी से प्रेम में वृद्धि होगी।
विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन चंचलता भर रहेगा। मन को नियंत्रण में रखें। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए आकस्मिक दूर की यात्रा का संयोग बना हुआ है। अच्छे रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे
कर्क राशिफल
कर्क राशि वालों के लिए लग्न में सूर्य का गोचर लगातार रुके हुए कार्य को गति प्रदान कर रहा है। आपके घर में अतिथि आने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।
जीवनसाथी से आपको भरपूर सहयोग मिल रहा है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, शाम का समय बेहतरीन सिद्ध होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन उत्तम है। परीक्षा में सफलता घर का माहौल खुशनुमा बना देगी।
रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए समय उत्तम चल रहा है। किसी बड़े बुजुर्ग के सहयोग से अच्छे रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
सिंह राशिफल
सिंह राशि वालों के लिए आज का समय संघर्षपूर्ण रहेगा। आपको दूर की यात्राएं करनी पड़ सकती है। खर्च अधिक हो सकता है। शाम होते जीवनसाथी से बहस हो सकती है।
वाणी और बुद्धि पर नियंत्रण रखें। आपकी कल्पना शक्ति नकारात्मक चिंतन की ओर जा सकती है।
विद्यार्थी वर्ग के लिए समय पर्यटन करने का है। पर्यटन के बाद ही सफलता प्राप्त होगी। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए समय उत्तम बना हुआ है। कुछ अधिकारी पद की प्राप्ति होने का योग बन रहा है।
कन्या राशिफल
कन्या राशि वालों के लिए समय लगातार संघर्षपूर्ण बना हुआ है। लग्न में केतु का गोचर आपकी उन्नति दिख रहा है परंतु लग्न पर राहु की दृष्टि कार्यों में बाधा पैदा कर सकती है।
कानून से छिपकर कोई काम ना करें वहां सावधानीपूर्वक चलाएं चालान होने योग बना हुआ है। विद्यार्थी वर्ग के लिए कठिन समय है परिश्रम अधिक करना पड़ेगा।
रोजगार के तलाश कर रहे युवाओं के लिए समय सामान्य बना हुआ है। अभी और परिश्रम करना होगा। परिणाम बाद में प्राप्त होंगे।
तुला राशिफल
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन लग्न में चंद्रमा के गोचर से शुरू हो रहा है। आज आपके मन में चंचलता के भाव बने रहेंगे। आपकी लगन के स्वामी शुक्र हैं जिसके कारण आज आप लग्जरी करना चाहेंगे खर्च अधिक होने का योग बन रहा है।
ऐश्वर्या के चक्कर में हैसियत से ज्यादा खर्च ना करें। दिखावा करना भारी पड़ सकता है। शेयर मार्केट में अधिक पैसा ना लगाएं। अचानक नुकसान हो सकता है। दूर की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।
शत्रु आज शांत रहेंगे। खान-पान का ध्यान रखें। पेट का रोग उभर सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन उत्तम सिद्ध होता नजर आ रहा है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए समय अनुकूल चल रहा है। किसी की रिकमेंडेशन से रोजगार मिलने की संभावना है।
वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतर होता दिखाई दे रहा है। लग्न पर मंगल की पूर्ण दृष्टि आपको निष्ठावान बना रही है। जिससे आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि हो रही है।
मंगल के प्रभाव से आज आपके कार्य क्षेत्र में नए दायित्व मिल सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग निरंतर आपके लिए बना हुआ है। आज उनकी तरफ से आर्थिक सहयोग भी देखने को मिल सकता है।
विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन उत्तम बना हुआ है। परंतु मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए आज का दिन श्रेष्ठ बना हुआ है। आज आपको रोजगार से संबंधित शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं।
धनु राशिफल
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन संघर्ष करने का है। आपकी लगन के स्वामी छठे भाव में गोचर कर रहे हैं। जिससे अभी आपके लिए उन्नति के रास्ते खुलते दिख नहीं रहे। आज भी आपको मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है।
जीवनसाथी का स्वास्थ्य चिंता पैदा कर सकता है। जो लोग पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे थे। उन्हें भी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन बेहतर दिखाई दे रहा है।
रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए समय संघर्ष भरा चल रहा है। अभी लाभ होने की संभावना नहीं दिख रही है।
मकर राशिफल
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन तरक्की करने का है। आज आप ऑफिस में शाबाशी प्राप्त करेंगे।
आपकी प्रमोशन होने का योग बनेगा। सरकारी रोजगार करने वाले युवाओं के लिए डेपुटेशन पर किसी अन्य पद पर जाने की संभावना बनेगी। कार्यक्षेत्र में मन की चंचलता को नियंत्रण में रखें।
विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन उत्तम है थोड़े प्रयास से ही सफलता प्राप्त होगी। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए समय अनुकूल चल रहा है।
कुम्भ राशिफल
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन स्थायित्व प्रदान करने वाला है। आज के दिन आपके द्वारा लिए गए निर्णय आपको लंबे समय तक निभाने होंगे अन्यथा कष्टों का सामना करना पड़ सकता है।
आज ऐसी कोई कमिटमेंट ना करें, जिससे निभाने में आपको मुसीबत का सामना करना पड़ें। जीवनसाथी से विवाद ना करें। उनका मन आज बिल्कुल शांत है। बच्चों की तरफ से सुखद समाचार प्राप्त हो सकते हैं।
रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए समय अनुकूल चल रहा है। किसी अधिकारी से अप्रोच लगाएंगे तो कम होने में आसानी रहेगी।
मीन राशिफल
मीन राशि वालों के लिए लग्न में राहु का गोचर मानसिक तनाव पैदा करता दिख रहा है। मन पर नियंत्रण रखें। महत्वपूर्ण निर्णय आज ना लें। समय अभी अनुकूल नहीं है।
शांत रहेंगे तो सभी कार्य पूर्ण होते दिखेंगे। पराक्रम में वृद्धि का योग बन रहा है। आपकी वाणी लोगों को अपने प्रभाव से संबोधित कर रही है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को अभी संघर्ष करना पड़ सकता है।