लोकसभा चुनाव BJP ने जारी की दूसरी सूची। हरिद्वार से पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, पौड़ी गढ़वाल से अनिल बलूनी होंगे उम्मीदवार

प्रदेश खबर हरपल ब्यूरो :
भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में उत्तराखंड की दो सीटों पर उम्मीदवारों के नामों को फाइनल कर दिया गया है। लिस्ट के अनुसार गढ़वाल लोकसभा सीट से अनिल बलूनी और हरिद्वार से त्रिवेंद्र सिंह रावत को चुनावी मैदान में उतारा गया है। इन नामों के एलान के साथसभी सियासी अटकलों पर विराम लग गया
भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में उत्तराखंड की दो सीटों पर उम्मीदवारों के नामों जिक्र है। पार्टी द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार, हरिद्वार से पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और गढ़वाल से पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी को प्रत्याशी बनाया गया है।
इन नामों के एलान के साथ उत्तराखंड में सभी सियासी अटकलों पर विराम लग गया। हरिद्वार से पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक तथा गढ़वाल से पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के टिकट कट गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share