प्रदेश खबर हरपल 8/3/2024
पौड़ी लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे मनीष खंडूड़ी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। बता दें कि मनीष पिछले चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार रहे। पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूड़ी के पुत्र मनीष ने त्यागपत्र की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है। उन्होंने त्यागपत्र के पीछे व्यक्तिगत कारण बताए हैं। ऐन चुनाव से पहले मनीष का इस्तीफा कांग्रेस के लिए तगड़ा झटका माना जा रहा है।