प्रदेश खबर हरपल ब्यूरो :
देहरादून: यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या क्षमता से अधिक पहुंच चुकी है। स्थिति यह है कि करीब 9000 तीर्थयात्री बड़कोट से जानकीचट्टी के बीच जाम में फंसे रहे। स्थिति इतनी विकट हो गई कि जिलाधिकारी (डीएम) उत्तरकाशी मेहरबान सिंह बिष्ट को स्वयं मौके पर जाकर जाम को खुलवाने के प्रयास करने पड़े। यमुनोत्री धाम में हालात यह हैं कि क्षमता से कहीं अधिक यात्री वहां पहुंच चुके हैं। कुछ मार्गों पर पैर रखने तक की जगह नहीं है।
हालात को देखते हुए जिलाधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट ने रविवार सुबह अपने पेसबुक पेज पर अपील जारी की है कि आज नए यात्री यमुनोत्री जी की यात्रा स्थगित कर दें। इन बातों बातों से यह आभास होता है कि उत्तरकाशी जिला प्रशासन या तो तीर्थ यात्रियों की संख्या को भांप नहीं पाया और इसके मुताबिक प्रबंधन के समय पर उचित इंतजाम किए ही नहीं जा सके।